{"_id":"67f13cde857283f315072c05","slug":"khair-trees-were-cut-illegally-in-chakrata-forest-division-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-120136-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता वन प्रभाग में अवैध रूप से काटे गए खैर के वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता वन प्रभाग में अवैध रूप से काटे गए खैर के वृक्ष
विज्ञापन
- लकड़ी चोरी करने में नाकाम रहे तस्कर
- पहले भी काटे गए थे खैर प्रजाति के पांच पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में एक बार फिर से प्रतिबंधित खैर प्रजाति के तीन वृक्षों का अवैध पातन किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, लकड़ी तस्कर काटे गए वृक्षों की लकड़ी उठाकर ले जाने में नाकाम रहे लेकिन, घटना ने संरक्षित वन क्षेत्र में तस्करों की लगातार चल रही गतिविधियों को उजागर किया है।
रिवर रेंज क्षेत्र के कालसी जोहड़ी के निकट कक्ष संख्या 18 में वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान संरक्षित प्रजाति खैर का ताजा कटा हुआ प्रकाष्ठ पड़ा मिला। वृक्षों के काटे जाने की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा सुरेशानंद भटकोटी, वन बीट अधिकारी कुंवर सिंह मेहर और उनकी टीम ने मौका मुआयना करने के साथ प्रकाष्ठ को अपने कब्जे में ले लिया। काटे गए वृक्षों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।
वन दरोगा ने बताया कि खैर प्रजाति के वृक्षों का पातन करने वालों के संबंध में जानकारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लकड़ी तस्करों की तलाश के लिए जंगल में सघन गश्त की जा रही है। बताते चलें कि कुछ समय पहले भी रिवर रेंज से पांच खैर के पेड़ तस्करों ने काट लिए थे।