फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kejriwal sister ranjana talk to amar ujala.

EXCLUSIVE: बहन ने खोले केजरीवाल की जिंदगी के राज

Thu, 12 Feb 2015 05:52 PM IST
योगेंद्र सिंह/अमर उजाला, हरिद्वार
योगेंद्र सिंह/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 12 Feb 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
kejriwal sister ranjana talk to amar ujala.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ही तरह यहां रहने वाली उनकी छोटी बहन डॉ. रंजना गुप्ता भी बेहद सादगी पसंद हैं। वे नहीं चाहती कि उनकी पहचान ‘मुख्यमंत्री की बहन’ के रूप में बनें।

विज्ञापन


यही कारण है कि पिछली बार अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी यह पहचान जगजाहिर नहीं होने दी। 20 साल पहले उनका परिवार दिल्ली से हरिद्वार आकर बसा था।
विज्ञापन


उनके पति डॉ. अजय गुप्ता भेल के अस्पताल में डॉक्टर हैं जबकि वे सुभाष नगर में अपनी क्लीनिक चलाती हैं। बी-टेक की पढ़ाई करने वाला बेटा अभय और भेल के स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अंजलि भी मामा अरविंद केजरीवाल की जीत से काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताई अरविंद की बचपन से बचपन से जुड़ी बातें

kejriwal sister ranjana talk to amar ujala.

शिवालिक नगर, भेल (हरिद्वार) स्थित अपने आवास पर डॉ. रंजना ने बताया कि केजरीवाल बचपन से दूसरों के दुख को अपना समझते आए हैं। कभी किसी घायल या अपाहिज को घर लाकर इलाज करते थे तो कभी किसी भिखारी को खाना खिलाते थे।

कमजोर लोगों को सड़क पार करवाने के चक्कर में वह अपना काम तक छोड़ देते थे। उनके भाई जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति विरलों में ही होती है। घर में भी अरविंद सबका ख्याल रखते हैं। कभी किसी पर मर्जी नहीं थोपते।

बहन का मानना है अरविंद जनता से किए वादे जरूर पूरे करेंगे। यही हमारे लिए भी सबसे बड़ा उपहार भी होगा। उन्होंने भाई को संदेश देते हुए कहा कि धैर्य रखें, किसी काम में जल्दी न करें।

‘पापा को वापस लेकर आऊंगा’

kejriwal sister ranjana talk to amar ujala.

डॉ. रंजना ने बताया कि उनका भाई दूसरों के लिए जीते हैं। पापा को जब हार्टअटैक हुआ तो वह 40 दिन तक उनके साथ रहे। कहते रहे पापा को वापस लेकर आऊंगा। किसी को पापा के बचने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन अरविंद पापा को ठीक करा घर लौटे।

शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
आठ वर्षीय भांजी अंजलि का भी मानना है मामा दिल्ली में बड़ा परिवर्तन करेंगे। केजरीवाल के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में बहन का पूरा परिवार 13 फरवरी को दिल्ली जाएगा। आप की जीत से जीजा डॉ. अजय गुप्ता, भांजा अभय भी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed