फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Yellow alert for heavy rain Vigilance being exercised from Guptkashi to Kedarnath Dham

Kedarnath: बारिश का यलो अलर्ट...गुप्तकाशी से केदारनाथ तक बरती जा रही सतर्कता, यात्रियों की हो रही मॉनिटरिंग

Tue, 20 May 2025 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 May 2025 09:45 PM IST
सार

केदारनाथ धाम में यात्रा शुरू होने के बाद से आए दिन मौसम खराब हो रहा है। दोपहर बाद हल्की बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठंड भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra  Yellow alert for heavy rain Vigilance being exercised from Guptkashi to Kedarnath Dham
केदारनाथ धाम में यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से बुधवार 21 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक अलर्ट जोन में रखा गया है। साथ ही पैदल मार्ग से धाम जाने व आने वाले यात्रियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में यात्रा शुरू होने के बाद से आए दिन मौसम खराब हो रहा है। दोपहर बाद हल्की बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठंड भी बढ़ रही है। ऐसे में किसी यात्री को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इधर, मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा में सिस्टम सतर्क हो गया है।

विज्ञापन

Madmaheshwar Temple: गौंडार गांव पहुंची द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली, कल खुलेंगे कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है। मंगलवार को भी यात्रियों की माॅनीटरिंग की गई। बुधवार को भी तेज बारिश की आशंका जताई गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed