फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Stop Due to weather Rudraprayag Gaurikund Highway closed Uttarakhand news in hindi

Kedarnath यात्रा पर लगा ब्रेक: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जिला प्रशासन ने तीथयात्रियों को रोका

Fri, 16 Sep 2022 03:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Sep 2022 03:52 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने क बाद जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोक दी है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Stop Due to weather Rudraprayag Gaurikund Highway closed Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन नेे केदारनाथ रोक दी है। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे भी सोनप्रयाग से आगे अवरुद्ध है। बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है, लेकिन मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, जिसके चलते यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


अगले 24 घंटे में कुमाऊं के ज्यादातर जिलों के अलावा गढ़वाल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत बारिश के आसार है। इसका मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन, प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश के साथ ही  बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather : यमुना के उफान में फंसी महिलाओं की SDRF ने बचाई जिंदगी, बेजुबानों को भी निकाला सुरक्षित

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बहुत भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, राजधानी दून व आसपास के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। डीएम सोनिका ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed