फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Route vehicle carrying passengers from Maharashtra fell into a ditch Rudraprayag

Rudraprayag: केदारनाथ मार्ग पर महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा,चालक सहित तीन महिला यात्री थी सवार

Sat, 25 Apr 2026 09:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Apr 2026 09:18 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा हो गया। महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन खाई में गिर गया। 

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Route vehicle carrying passengers from Maharashtra fell into a ditch Rudraprayag
खाई में गिरा वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन में चालक समेत तीन महिला सवार थी। पुलिस की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को गुप्तकाशी से आगे जुरानी बैरियर से लगभग 50 मीटर पीछे एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात टीम ने अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद यातायात निरीक्षक, इंटरसेप्टर टीम, कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस और चौकी फाटा के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। खराब मौसम और दुर्गम इलाके के बावजूद पुलिस और यातायात टीम ने समन्वय के साथ तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अलर्ट, कुंड बैराज के सभी गेटों से कल छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी का जल स्तर और प्रवाह अधिक बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार चालक सहित तीन महिला यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायल तीनों महिलाएं महाराष्ट्र की निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed