फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath yatra Maharashtra pilgrim died after his health deteriorated in Rambada

Kedarnath Yatra: बाबा केदार के दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Sat, 10 May 2025 12:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 May 2025 12:45 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Kedarnath yatra Maharashtra pilgrim died after his health deteriorated in Rambada
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यात्री रामबाड़ा पुल के पास बेहोश हो गया था। डीडीआरएप, वाईएमएफ टीम द्वारा उक्त यात्री को  भीमबली एमआरपी लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा जांच करने पर उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया ।

विज्ञापन



52 वर्षीय चन्द्रकांत पाण्डुरंग खरात खण्डोली सोलापुर महाराष्ट्र के थे। बता दें, चारधाम यात्रा में नौ दिन के भीतर दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियाें का आंकड़ा चार लाख पहुंच गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...India-Pakistan War: सरहद पर हालात तनावपूर्ण; केदारनाथ हेली सेवा पर अग्रिम आदेश तक रोक, होटल की कई बुकिंग रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


 चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार 30 अप्रैल से आठ मई तक चारधामों में 3.98 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.70 लाख, बदरीनाथ में 79,678, गंगोत्री में 65883, यमुनोत्री में 82840 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि यात्रा पंजीकरण की संख्या 26.21 लाख से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed