फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra, Chardham yatra 2022, Two passengers died due to heart attack, 59 pilgrims found unfit in Health checkup

Kedarnath Yatra: हार्ट अटैक से दो यात्रियों की मौत, 20 पहुंची मृतकों की संख्या, जांच में अनफिट मिले 59 में से सात को लौटाया

Wed, 18 May 2022 08:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 08:38 PM IST
सार

केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद से धाम में अभी तक 20 यात्रियों की मौत हो चुकी है। धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं में 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra, Chardham yatra 2022, Two passengers died due to heart attack, 59 pilgrims found unfit in Health checkup
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को सोनप्रयाग से सात अनफिट यात्रियों को वापस भेजा गया है। जबकि 52 यात्री अपने जोखिम पर केदारनाथ के लिए रवाना हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 1184 यात्रियों की स्क्रीनिंग की। अभी तक 17 यात्रियों को अनफिट होने के चलते वापस भेजा जा चुका है। वहीं केदारनाथ में दो यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन


केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं में 50 वर्ष से अधिक उम्र के सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सोनप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्य संबंधित यात्रियों का शूगर, रक्तचाप और ऑक्सीजन लेवल जांच कर रहे हैं। कपाट खुलने के बाद से धाम में अभी तक 20 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बुधवार को विभाग द्वारा कुल 1184 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 59 अनफिट पाए गए हैं। लेकिन इन लोगों में 52 लोगों ने विभाग को अपने जोखिम पर धाम जाने का पत्र दिया। जबकि सात लोग लौट गए। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि विभागीय स्तर पर सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। साथ ही शासन-प्रशासन के निर्देश पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की प्राथमिकता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें..Accident: दर्शन कर लौट रहे चारधाम यात्रियों के साथ हादसा, बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत, पांच घायल, एक की मौत

केदारनाथ में दो यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बुधवार को परिजन सिंह यादव (65) ग्राम कोटरा, सुल्तानबाग, भोपाल और बोया मधना (65) बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचे थे। लेकिन धाम में दोनों की तबियत खराब हो गई। साथ के लोग उन्हें अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed