फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra: Alternative Highway will be made between Kund to Sonprayag for Reduce Jam

Kedarnath: हाईवे बनने से आसान होगी केदारनाथ धाम की यात्रा, कुंड से सोनप्रयाग के बीच बनेगा वैकल्पिक रास्ता

Tue, 28 Mar 2023 12:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Mar 2023 12:26 PM IST
सार

अभी केदारनाथ यात्रा के दौरान गौरीकुंड में सर्वाधिक जाम के हालात बनते हैं। कई लोग वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करते रहे हैं। अब मंत्रालय इस वैकल्पिक मार्ग को बतौर हाईवे तैयार करने जा रहा है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra: Alternative Highway will be made between Kund to Sonprayag for Reduce Jam
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ धाम की यात्रा अब आसान होने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अब कुंड से सोनप्रयाग के बीच वैकल्पिक हाईवे का निर्माण करेगा, जो चुन्नी बेंड-कालीमठ से होकर गुजरेगा। इसके बनने से जहां केदारधाम की दूरी कम हो जाएगी, वहीं यात्रियों को गौरीकुंड के भारी जाम से भी निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन


Badrinath Highway: डंपिंग जोन भरे...सड़क किनारे लगे मलबे के ढेर, यात्रा शुरू होने से पहले देखें क्या है हाल
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अभी केदारनाथ यात्रा के दौरान गौरीकुंड में सर्वाधिक जाम के हालात बनते हैं। कई लोग वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करते रहे हैं। अब मंत्रालय इस वैकल्पिक मार्ग को बतौर हाईवे तैयार करने जा रहा है। 27 किमी का यह हाईवे बनेगा, जिसमें सात किमी की एक सुरंग भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) बनाने को निविदा निकाली है। अगर यह मार्ग बन जाएगा तो इससे केदारनाथ की यात्रा करने वालों को आसानी हो जाएगी। केदारनाथ से वापसी में तीर्थयात्री कालीमठ तिराहे से चुन्नी बैंड कुंड होते हुए चोपता बदरीनाथ भी जा सकेंगे।

केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे की निविदा जारी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे की निविदा जारी कर दी है। केदारनाथ रोपवे 13 किमी लंबा होगा, जिस पर करीब 985 करोड़ खर्च आएगा।

वहीं, हेमकुंड साहिब रोपवे 12.6 किमी लंबा होगा, जिस पर 764 करोड़ का खर्च आएगा। केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार से एमओयू भी साइन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed