Kedarnath Yatra: सिरसी से सस्ता और फाटा से महंगा हुआ हेली सेवा का किराया, 10 अप्रैल से टिकट बुकिंग की तैयारी
22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल रहे हैं। 21 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की तारीख भी जल्द ही शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने आगामी चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा का किराया तय कर दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए सिरसी हेलिपैड से किराया सस्ता हुआ है। वहीं, फाटा हेलिपैड से हेली सेवा महंगी हुई है। आईआरसीटीसी के माध्यम से जल्द ही हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।
22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। 21 अप्रैल से गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। यूकाडा ने केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर आठ ऑपरेटर कंपनियों का चयन किया है। इसमें गुप्तकाशी हेलिपैड से दो, फाटा से चार व सिरसी से दो कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। यूकाडा ने अलग-अलग हेलिपैड से हेली सेवा का किराया निर्धारित किया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 12154 रुपये, फाटा से 9680 रुपये व सिरसी से 6086 रुपये तय किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से 290 रुपये व फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सिरसी हेलिपैड से हेली का किराया 2753 रुपये सस्ता हुआ है। किराये में पांच प्रतिशत जीएसटी व ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सुविधा शुल्क अलग से लिया जाएगा।
Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तूफान का येलो अलर्ट जारी
10 अप्रैल से टिकट बुकिंग करने की तैयारी
हेली कंपनियों का चयन होने के बाद यूकाडा 10 अप्रैल से टिकट बुकिंग शुरू कर सकता है। हालांकि इसकी तिथि तय होनी बाकी है। आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से टिकट की बुकिंग की जाएगी। हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे तीर्थयात्रियों को फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
हेलिपैड नई दरें पूर्व दरें
गुप्तकाशी से केदारनाथ 12154 12444
फाटा से केदारनाथ 9680 8842
सिरसी से केदारनाथ 6086 8839
हेली सेवा संचालन के लिए ऑपरेटरों का चयन कर लिया गया है। यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा व संचालन मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। तीर्थयात्रियों को बेहतर हेली सेवाएं देने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जल्द ही टिकट बुकिंग की तिथि तय की जाएगी।
-आशीष चौहान, सीईओ यूकाडा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.