फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2024: On Monday 11242 people visited Baba Kedarnath read all Updates in hindi

Kedarnath Dham: सोमवार को 11242 ने किए बाबा केदार के दर्शन, नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग पर यातायात शुरू

Tue, 24 Sep 2024 11:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Sep 2024 11:30 AM IST
सार

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अभी तक कुल 11 लाख 71 हजार 822 श्रद्धालु बाबा दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2024: On Monday 11242 people visited Baba Kedarnath read all Updates in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार को केदारनाथ में कुल 11242 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। धाम के कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल 11 लाख 71 हजार 822 श्रद्धालु बाबा दर्शन कर चुके हैं। सुबह 5 बजे से ही सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए श्रद्धालु रवाना होने लगे थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश सिंह ने बताया कि 13 हजार से अधिक श्रद्धालु पैदल मार्ग से धाम गए। 

विज्ञापन

22 दिन में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचे 1.45 लाख श्रद्धालु

सीजन के दूसरे चरण में चारधाम यात्रा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। इस माह के 22 दिन में ही गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में 1.45 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, इस साल यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा छह लाख के पार पहुंच चुका है। जबकि गंगोत्री धाम में भी 6.80 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं।

विज्ञापन


मानसून सीजन में अतिवृष्टि के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई थी। लेकिन अब बरसात थमते ही यह धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। इस माह 22 सितंबर तक दोनों धामों में अच्छी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। आने वाले दिनों में प्रशासन श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जता रहा है। जानकीचट्टी व फूलचट्टी के मध्य में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग पर यातायात शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यात्रा काल के लिए डेढ़ माह का समय शेष
जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 10 मई को कपाट खुलने के बाद 136 दिन की यात्रा में यमुनोत्री धाम में कुल 602364 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, गंगोत्री धाम में यह संख्या 680950 हो गई है। अभी यात्रा काल के लिए डेढ़ माह का समय शेष है, ऐसे में दोनों धामों में श्रद्धालुओं की दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है।

ये भी पढ़ें...नई पहल:  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने मांगा फीडबैक, छात्रों ने दिए अंक, 382 शिक्षक कसौटी पर फेल

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों को यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने एवं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तय एसओपी के अनुसार ही आवागमन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed