Kedarnath Vidhan Sabha: उपचुनाव से पहले क्षेत्रवासियों के लिए सीएम की सौगात, दो दिन में कीं 39 घोषणाएं
Kedarnath Vidhan Sabha: रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में जाकर सीएम ने 25 घोषणाएं की थीं। सोमवार को उन्होंने केदारनाथ के लिए 14 और घोषणाएं कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में जाकर सीएम ने 25 घोषणाएं की थीं। सोमवार को उन्होंने केदारनाथ के लिए 14 और घोषणाएं कीं।
24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री कुल 39 घोषणाएं कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधानसभा की जनता से वादा किया कि जब तक उनका विधायक नहीं बनता है, तब तक वह खुद विधायक कार्य करते रहेंगे। सचिव मुख्यमंत्री डॉ. विनय शंकर पांडेय के मुताबिक, 14 अन्य घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है।
Uttarakhand: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों की बढ़ेगी संख्या, महानिदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव
ये हैं घोषणाएं
1- मणिगुहा में नंदाबाड़ी से सरकारी अस्पताल को जोड़ते हुए धौनिक तक दो किमी सड़क बनेगी।
2- मचकंडी से सौर भूतनार्थ (अगस्त्यमुनि) मंदिर तक तीन किमी मोटर मार्ग बनेगा।
3- बासवाडा जलई किरधू गौर कंडार द्वितीय चरण मोटर मार्ग बनेगा।
4- अंधेरगढ़ी से धार तोलियों मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण होगा।
5-ऊखीमठ आंतरिक मोटर मार्ग से किमाडा तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण होगा।
6-त्यूंग बैंड से नहरा-कुण्डलिया मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण होगा।
7-उनियाणा से किरमोडी पौल्दीद्वणी होते हुए कालीशिला मोटर मार्ग का निर्माण होगा।
8-गोंडार बंडतोती मोरखंडा नदी पर पुल बनेगा।
9-चौमासी से खाम रेकाधार से केदारनाथ पैदल ट्रैकिंग मार्ग का अवशेष कार्य होगा।
10-वासवाड़ा मोहनखाल मोटर मार्ग का चौडीकरण व डामरीकरण होगा।
11-आपदा ग्रस्त ग्राम सभा किणझाणी का विस्थापन होगा।
12-सांणेश्वर मंदिर सिल्ला बमड़ गांव (अगस्त्यमुनि) का सौंदर्यीकरण का कार्य होगा।
13-पठालीधार (अगस्त्यमुनि) में खेल मैदान का निर्माण होगा।
14- अगस्त्यमुनि रा. स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।