{"_id":"6a226a7aaf59ab33d500d975","slug":"kedarnath-temple-video-action-taken-against-pilgrims-goes-viral-policeman-removed-from-duty-point-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो वायरल, घटना की जांच, पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो वायरल, घटना की जांच, पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया
Fri, 05 Jun 2026 11:57 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:57 AM IST
सार
केदारनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर की कार्रवाई का वीडियो वायरल होने पर घटना की जांच सीओ गुप्तकाशी को सौंपी गई। वहीं पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ मंदिर परिसर में निकासी गेट पर श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी को सौंपी गई है। वहीं पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर ने बताया कि कुछ श्रद्धालु निकासी गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद लोग उसी रास्ते से जाने का प्रयास करते रहे, जिससे निकासी कर रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Chardham Yatra: स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निकासी गेट के दोनों ओर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को वहां से हटाया। उन्होंने कहा कि इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। अब घटना की परिस्थितियों की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट को सौंप गई है। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है।