फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Yatra pilgrims are avoiding screening and their health is deteriorating Chardham yatra 2026

Chardham Yatra: स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत

Fri, 05 Jun 2026 07:38 AM IST
Renu Saklani प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली।
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली। Published by: Renu Saklani Updated Fri, 05 Jun 2026 07:38 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के दौरान स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालुओं की बदरीनाथ धाम पहुंचने पर तबीयत बिगड़ रही है। उच्च रक्तचाप और सांस लेने में दिक्कत के मामले सबसे अधिक हैं। बदरीनाथ धाम और आस्था पथ (गौचर से बदरीनाथ) पर यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से अब तक 40 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Badrinath Yatra  pilgrims are avoiding screening and their health is deteriorating Chardham yatra 2026
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचते ही कई श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत और रक्तचाप (बीपी) की दिक्कत होने के कारण अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक बदरीनाथ धाम के सरकारी अस्पताल, एमआरपी सेंटर और इमरजेंसी सेवाओं के माध्यम से 7050 श्रद्धालुओं को उपचार और स्वास्थ्य लाभ दिया जा चुका है।

विज्ञापन


यात्रा मार्ग सूचना बोर्ड लगाए गए हैं जहां से क्यूआर कोड स्कैन कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सकते हैं। चारधाम यात्रा में एक माह में आठ लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद धाम से लगभग 15 किलोमीटर पहले पांडुकेश्वर में स्थापित स्वास्थ्य जांच केंद्र पर अब तक केवल 54 हजार के आसपास श्रद्धालुओं की ही स्क्रीनिंग हो सकी है।
विज्ञापन


 अब तक 54,007 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की गई
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि बड़ी संख्या में यात्री स्वास्थ्य परीक्षण कराए बिना ही सीधे धाम पहुंच रहे हैं और ऊंचाई पर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग कर पाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बुजुर्ग, अस्वस्थ और जोखिम वाले यात्रियों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऑक्सीजन स्तर कम होने और मौसम में बदलाव के कारण कई यात्रियों को सांस लेने में परेशानी तथा रक्तचाप संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 54,007 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की गई जिनमें 2,891 श्रद्धालु 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं।

आस्था पथ और धाम क्षेत्र में 40 श्रद्धालुओं की मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बदरीनाथ धाम और आस्था पथ (गौचर से बदरीनाथ) पर यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से अब तक 40 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर रूप से बीमार छह श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  दूर से ही सही, बन ही गया मौसम, वर्चुअल संबोधन में चुनावी मुद्दों का खाका खींच गए राहुल गांधी

सीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं जिन पर क्यूआर कोड भी हैं। श्रद्धालु इन क्यूआर कोड को स्कैन कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह और सावधानियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed