फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath temple sanctum sanctorum Video viral Case, Demand for ban on carrying purse, mobile and camera in Badrinath-Kedarnath

Badrinath-Kedarnath: मंदिर के गर्भ गृह का वीडियो वायरल होने पर विवाद, मोबाइल-कैमरा ले जाने पर लगेगा प्रतिबंध 

Wed, 06 Jul 2022 11:03 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Jul 2022 11:03 AM IST
सार

बीते दिनों केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो वायरल होने पर तीर्थपुरोहितों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से इस संबंध में मुख्य सचिव को मंदिरों के निकट क्लॉक रूम बनाने का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
Kedarnath temple sanctum sanctorum Video viral Case, Demand for ban on carrying purse, mobile and camera in Badrinath-Kedarnath
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो वायरल होने के बाद एक ओर जहां बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जांच बैठाई है तो दूसरी ओर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है कि बदरीनाथ और केदारनाथ में मंदिर से कुछ दूरी पर तीर्थयात्रियों के लिए क्लॉक रूम बनाकर उनके मोबाइल, पर्स, कैमरे रखने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को पत्र लिखकर केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिरों के निकट क्लॉक रूम बनाने का सुझाव दिया है। ताकि मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग इत्यादि वहां जमा हो सकें।
विज्ञापन


पिछले दिनों सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश की छूट दी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने गर्भ गृह का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इस पर श्रद्धालुओं और तीर्थपुरोहितों ने कड़ी आपत्ति जताई। मामले की जांच अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को सौंपते हुए तैनात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आफत की 10 तस्वीरें: बारिश से नदी नाले उफान पर, भय से छोड़े लोगों ने घर, यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद

उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. संधु को पत्र भेजकर सुझाव दिया है कि तीर्थयात्रियों की ऐसी गतिविधियां फिर सामने न आएं, इसलिए मंदिरों की कुछ दूरी पर क्लॉक रूम स्थापित किए जाएं। ताकि तीर्थयात्रियों के मोबाइल, पर्स आदि उपकरणों को वहां रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed