फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Temple offerings will now be counted in glass house and will monitored by CCTV camera

Kedarnath: धाम में अब ग्लास हाउस में होगी मंदिर के चढ़ावे की गिनती, CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

Mon, 24 Jul 2023 08:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jul 2023 08:36 PM IST
सार

केदारनाथ धाम में दान राशि में पारदर्शिता लाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चढ़ाए गए नकदी, सोना, चांदी की गिनती के लिए अलग से ग्लास हाउस बनाया है।

विज्ञापन
Kedarnath Temple offerings will now be counted in glass house and will monitored by CCTV camera
केदारनाथ में ग्लास हाउस का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ मंदिर में चढ़ाने की गिनती अब शीशे से बने कमरे में होगी। ग्लास हाउस के अंदर गिनती प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सोमवार को बाबा केदार की पूजा अर्चना कर ग्लास हाउस का उद्धाटन किया गया।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में दान राशि में पारदर्शिता लाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चढ़ाए गए नकदी, सोना, चांदी की गिनती के लिए अलग से ग्लास हाउस बनाया है। इससे दान राशि की गिनती पूरी पारदर्शिता के साथ की जा सकेगी। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी व केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर ग्लास हाउस का उद्घाटन किया। जिसके बाद नए ग्लास हाउस में दान की गिनती शुरू की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... इस मंदिर में भक्तों से पहले खुद 'भगवान' करते हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की ओर से मंदिर समिति की वित्तीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक दानदाता के माध्यम से केदारनाथ मंदिर के पास ग्लास हाउस का निर्माण किया गया। इस बार लगातार मौसम खराब रहने से निर्माण सामग्री नहीं पहुंचाई गई। जिससे ग्लास हाउस के निर्माण में कुछ देरी हुई। इस मौके पर वेदपाठी यशोधर मैठाणी, लोकेंद्र रूवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला मौजूद थे।

बीकेटीसी को हुई 18 करोड़ की आय

केदारनाथ में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को अब तक 18 करोड़ से अधिक की आय हो चुकी है। इस राशि में प्रोटोकॉलधारी शिव भक्तों से हुई 45 लाख की आमदनी भी शामिल है। बीकेटीसी के अनुसार कपाट खुलने के बाद से अभी तक 15000 से अधिक प्रोटोकॉलधारी अतिथि श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

कपाट खुलने के बाद से श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को केदारनाथ में भेंट, चढ़ावा, दान-दक्षिणा से 18 करोड़ और बदरीनाथ में 16 करोड़ की आय हो चुकी है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि इस बार प्रोटोकॉलधारी वीवीआईपी व वीआईपी अतिथि श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। पूरे यात्राकाल में कुल आमदनी 18 करोड़ तक हो गई है। केदारनाथ धाम में दान, चढ़ावा और वीआईपी शुल्क का प्रतिदिन का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed