{"_id":"58aeede94f1c1b2b69b25d51","slug":"kedarnath-temple-door-opening-date-declared-on-mahashivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि को घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि को घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊखीमठ
Updated Thu, 23 Feb 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर को चार कुंतल फूलों से सजाया गया है। शुक्रवार सुबह मंदिर में विशेष पूजा -अर्चना के साथ ही भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्य पुजारी बाबा केदार का महाभिषेक व श्रृंगार करेंगे। विधि-विधान व अन्य अनुष्ठान के बीच में पंचांग गणना के
आधार पर प्रात: 10 से 10.15 के बीच कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी।
अनुष्ठान में शामिल होने के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग भी ऊखीमठ पहुंच गए हैं। इधर, कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर को गेंदा, गुदावरी, बुरांश आदि फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन
मंदिर में ऊखीमठ महिला मंगल दल की ओर से कीर्तन-भजन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्याधिकारी बीडी सिंह सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, वेदपाठी व अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन