फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath road news

केदारधाम तक सड़क न बनी तो हेली सेवाएं रोक देंगे

Mon, 04 Nov 2013 07:33 PM IST
अमर उजाला, गुप्तकाशी
अमर उजाला, गुप्तकाशी Updated Mon, 04 Nov 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
kedarnath road news

केदारनाथ के स्थानीय लोगों ने धाम तक सड़क नहीं बनाए जाने पर हेलीकॉप्टर सेवाओं को रोकने की चेतावनी दी है। तीर्थ पुरोहित समाज संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया यदि अगले यात्रा सीजन तक केदारनाथ धाम तक सड़क मार्ग नहीं बनाया जाता तो धाम में संचालित होने वाली हवाई सेवाओं का विरोध किया जाएगा। तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ विकास प्राधिकरण का गठन न करने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन


सरकार पर हीलाहवाली करने का आरोप
आदर्श संस्कृत महाविद्यालय सोणितपुर में तीर्थ पुरोहित समाज की बैठक वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित भगवती प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे से स्थानीय जनता और व्यवसायी केदारनाथ धाम को सड़क यातायात से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण होता तो जन हानि कम होती

केदारनाथ धाम तक सड़क मार्ग का निर्माण हो जाता तो आपदा के दौरान जन-धन की हानि कम होती। उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण की बात कहकर सरकार सड़क मार्ग बनाने में आनाकानी कर रही है, जबकि हर यात्रा काल के दौरान नई-नई एविएशन कंपनियों को हवाई सेवा की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केदारनाथ त्रासदी प्रभावितों को अभी तक मुआवजा न मिलने पर आक्रोश जताया। बैठक में केदारसभा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद बगवाड़ी, दीनानाथ, द्वारिका, शिव प्रसाद सेमवाल, किरन अवस्थी, पशुपतिनाथ बगवाड़ी और विनोद शुक्ला समेत कई तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed