फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Seva become expensive fare has increased by this much percent

Kedarnath Heli Seva: महंगा हुआ केदारनाथ धाम के लिए हवाई सफर, किराये में इतने फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Tue, 09 Sep 2025 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Sep 2025 03:00 AM IST
सार

15 सितंबर से शुरू हो रही दूसरे चरण की हेली सेवा के लिए 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Seva become expensive fare has increased by this much percent
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का किराया महंगा हो गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के किराये में 45.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। किराये की नई दरें 15 सितंबर से संचालित होने वाली हेली सेवा पर लागू होंगी।

विज्ञापन


इस साल दो मई 2025 को केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत में उत्तरकाशी व केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते हेली सेवा का संचालन प्रभावित रहा, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब 15 सितंबर से शुरू हो रही दूसरे चरण की हेली सेवा के लिए 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


केदारनाथ हेली सेवा में सुरक्षा व उड़ान के मानकों के लिए गृह सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में गठित 10 सदस्यीय समिति ने एसओपी का खाका तैयार किया है। सरकार की अनुमति के लिए बाद 15 सितंबर से नई एसओपी के अनुसार हेली सेवा का संचालन होगा। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से संचालित हेली सेवा की प्रतिदिन शटल उड़ान व सीटें कम होने से यूकाडा ने किराया बढ़ाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli: केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का निरीक्षण, कई क्षेत्रों का एरियल सर्वे भी किया

रूट                            पहले            अब (किराया रुपये में)
गुप्तकाशी से केदारनाथ   8,532            12,444
फाटा से केदारनाथ          6,062             8,842
सिरसी से केदारनाथ        6,060              8,839

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed