फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Seva 2025 IRCTC website will open today for June Month tickets Booking

Kedarnath Heli Seva: एक घंटे के अंदर ही टिकट फुल, 22 जून तक की यात्रा के लिए बुक हुए हेली टिकट

Wed, 07 May 2025 09:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 May 2025 09:31 PM IST
सार

दूसरे स्लॉट में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की। जिसमें एक से 22 जून तक की यात्रा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Seva 2025 IRCTC website will open today for June Month tickets Booking
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए एक घंटे के भीतर एक से 22 जून तक की हेली टिकट फुल हो गई। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट को दोपहर 12 बजे खोला गया। एक बजे तक सभी टिकट बुक हो गई थी।

विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने दूसरे स्लॉट में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की। जिसमें एक से 22 जून तक की यात्रा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। यूकाडा की रिपोर्ट के अनुसार कुल 6080 टिकटों की बुकिंग हुई है। जिसमें यात्रियों की संख्या 17264 है।
विज्ञापन


Kedarnath: यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों पर लगी रोक अगले 24 घंटे के लिए बढ़ाई, टीम कर रही सैंपलिंग एवं जांच
विज्ञापन
विज्ञापन




केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है। इसका अंदाजा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग से लगाया जा सकता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट खुलते ही एक घंटे के भीतर ही फुल हो गई। बुकिंग करने वाले यात्री जब तक पेमेंट गेट-वे की प्रक्रिया तक पहुंचते तब तक टिकट बुक हो गया। ऐसे में उन्हें मायूस होना पड़ा। हेली टिकट न मिलने के कारण यात्रियों को अपना यात्रा प्लान बदलना पड़ रहा है।

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया एक से 22 जून तक यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। आगे की यात्रा के लिए जून माह में तीसरे स्लॉट की तिथि तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed