फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2025 ban on horses and mules on Yatra route has been extended for the next 24 hours

Kedarnath: यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों पर लगी रोक अगले 24 घंटे के लिए बढ़ाई, टीम कर रही सैंपलिंग एवं जांच

Tue, 06 May 2025 10:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 May 2025 10:25 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: गौरीकुंड और आसपास के क्षेत्रों में जैसे ही लक्षण सामने आए, संबंधित गांवों को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया। जनपद में बाहर से आने वाले प्रत्येक घोड़े और खच्चर की गहन स्क्रीनिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2025 ban on horses and mules on Yatra route has been extended for the next 24 hours
केदारनाथ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा में पंजीकृत घोड़ा-खच्चरों के इक्वाइन इंफ्लुएंजा संक्रमण से संक्रमित होने के चलते घोड़ा-खच्चरों का संचालन पर लगी रोक अगले 24 घंटे के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान हिसार से तीन सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल भी रुद्रप्रयाग पहुंच गया है। बुधवार को पंतनगर से भी विशेषज्ञ दल जिले में पहुंचेगा, जो घोड़ा-खच्चरों की सैंपलिंग कर उनके स्वास्थ्य की जांच करेगा।

विज्ञापन


Kedarnath: इक्वाइन इन्फ्लूएंजा का बढ़ा खतरा...गौरीकुंड और सोनप्रयाग में 1600 से अधिक घोड़ा-खच्चर क्वारंटीन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सााधिकारी डा. आशीष रावत ने बताया कि गौरीकुंड और आसपास के क्षेत्रों में जैसे ही लक्षण सामने आए, संबंधित गांवों को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया। जनपद में बाहर से आने वाले प्रत्येक घोड़े और खच्चर की गहन स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक माह में 16,000 से अधिक पशुओं की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है, जिमसें पूर्णतः स्वस्थ पशुओं को ही जनपद में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। तत्काल प्रभाव से यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पशु चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है।

वर्तमान में कुछ पशुओं में दस्त जैसे तीव्र लक्षण देखे गये हैं, जो गंभीर समस्या है। इस समस्या के निरीक्षण और उपचार के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार से विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय चिकित्सकीय दल जांच में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed