फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli services Action if more tickets are booked from one location Uttarakhand News in hindi

Kedarnath Heli Services: एक लोकेशन से हेली सेवाओं के ज्यादा टिकट हुए बुक तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नियम

Sat, 11 May 2024 11:14 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 May 2024 11:14 AM IST
सार

चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए मारामारी मची है। टिकट बुकिंग को लेकर फर्जीवाड़े की शिकायत लागतार सामने आती है। इस साल से ये स्पष्ट कर दिया गया है कि एक कंप्यूटर के आईपी एड्रेस पर पूरे यात्रा सीजन में पांच टिकट ही बुक हो सकते हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Heli services Action if more tickets are booked from one location Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। केदारनाथ हेली सेवाओं को लेकर इस बार भी मारामारी का आलम है। इस बीच उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने टिकट बुकिंग पर सख्ती बढ़ा दी है। टिकट बुकिंग में एजेंटों की मिलीभगत के आरोपों के बीच युकाडा ने स्पष्ट किया कि एक लोकेशन से अधिक टिकट बुकिंग तत्काल पकड़ में आ जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, केदारनाथ हेली सेवाओं के लिए टिकट बुकिंग की तेजी से तीर्थयात्री परेशान हैं। उनका आरोप है कि आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुकिंग को एजेंट प्रभावित कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। इस पर अमर उजाला से युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने विस्तृत बातचीत की। उन्होंने बताया, पहले बल्क बुकिंग जैसे हालात होते थे, लेकिन पिछले साल से इसमें सख्ती शुरू की गई। बताया, पहले एक ई-मेल पर छह टिकट बुक हो सकते थे। कुछ लोगों ने मल्टीपल ई-मेल आईडी बना ली, जिससे ज्यादा टिकट बुकिंग का खतरा पैदा हो गया था।

विज्ञापन

इसके बाद इस साल से ये स्पष्ट कर दिया गया है कि एक कंप्यूटर के आईपी एड्रेस पर पूरे यात्रा सीजन में पांच टिकट ही बुक हो सकते हैं। बताया, आईपी एड्रेस में भी कुछ लोग हेरफेर कर सकते हैं। लिहाजा, अब बदलाव भी कर दिया गया है कि टिकट बुकिंग के साथ लोकेशन का भी पता चलेगा। अगर एक ही लोकेशन से ज्यादा टिकट बुक होंगे तो उसे तत्काल ट्रेस किया जा सकेगा। रविशंकर ने बताया, अभी इस दिशा में और काम किया जा रहा है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जितनी सख्ती की गई है, उससे ये तो साफ है कि आसानी से कोई बल्क बुकिंग नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी को भी मिले हैं टिकट

युकाडा सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि हेली सेवाओं की टिकट बुकिंग में लगने वाले आरोप निराधार हैं। वह लगातार टिकट बुकिंग का फीडबैक ले रहे हैं। आम श्रद्धालुओं को भी हेली सेवाओं के टिकट मिले हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: वीआईपी दर्शन पर सवाल...भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, मुख्य सेवक के रूप में धाम गए सीएम धामी

अक्तूबर के कुछ टिकट बाकी

10 मई से 20 जून और सितंबर माह की हेली सेवाओं के टिकट पूरे बुक हो चुके हैं। अक्तूबर माह के करीब 1800 टिकट बचे हुए हैं, जिनकी बुकिंग खुली हुई है। इसके अलावा 21 जून से 15 सितंबर तक मानसून सीजन की हेली सेवाओं की बुकिंग अभी खुलनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed