फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli service tickets Booking full in four days IRCTC had opened portal on 27th September

केदारनाथ हेली सेवा: चार दिन में ही टिकटों की बुकिंग फुल, आईआरसीटीसी ने 27 सितंबर को खोला था बुकिंग पोर्टल

Sun, 01 Oct 2023 12:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

आईआरसीटीसी ने 1 से 31 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। हेलिकॉप्टर की इतनी मांग है कि चार दिन में ही बुकिंग फुल हो चुकी है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से आठ कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही है। 27 सितंबर को पहले दिन ही 15 हजार टिकटों की बुकिंग हुई थी।

विज्ञापन
Kedarnath Heli service tickets Booking full in four days IRCTC had opened portal on 27th September
helicopter, heli service - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्तूबर में केदारनाथ यात्रा के लिए चार दिन में ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो गई है। आईआरसीटीसी ने 27 सितंबर को हेली सेवा का बुकिंग पोर्टल खोला था। यात्रा का प्लान बना चुके कई यात्रियों को हेलिकॉप्टर के टिकट नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए टिकटों की मारामारी है। आईआरसीटीसी ने 1 से 31 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। हेलिकॉप्टर की इतनी मांग है कि चार दिन में ही बुकिंग फुल हो चुकी है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से आठ कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही है। 27 सितंबर को पहले दिन ही 15 हजार टिकटों की बुकिंग हुई थी।

विज्ञापन

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि 31 अक्तूबर तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। जिन यात्रियों ने हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की है और अंतिम समय में उनका टिकट रद्द होने पर दूसरे यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...सीएम धामी:  लंदन की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते दिखे मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल, प्रदेश लौटते ही की एक नई शुरुआत

ये है किराया

हेलीपैड             किराया (प्रति यात्री आने-जाने का)

सिरसी से केदारनाथ 5498 रुपये

फाटा से केदारनाथ 5500

गुप्तकाशी से केदारनाथ 7740
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed