फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath heli service Ticket Booking will from Uttarakhand Government

उत्तराखंड: खत्म होगी ट्रैवल एजेंटों की मनमानी, अब सरकार बांटेगी हेली सेवाओं के टिकट

Sat, 10 Aug 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Aug 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath heli service Ticket Booking will from Uttarakhand Government
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

केदारनाथ धाम के हेली सेवाओं के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम अपने पास ले लिया है। इससे हेली कंपनियों और ट्रैवल एजेंटों की मनमानी खत्म हो गई है।

विज्ञापन


ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने के लिए एजेंटों को पहले उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् में पंजीकरण करना होगा। साथ ही सरकार ने प्रति यात्री के हिसाब से 100 रुपये सेवा शुल्क भी निर्धारित किया है। 
विज्ञापन


बाबा केदार के दर्शन के लिए जाने वाले यात्री स्वयं भी heliservices.uk.gov.in पर हेली सेवा के ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। नागरिक उड्डयन विभाग ने सात अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों में 1013 यात्रियों की गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से बुकिंग की गई। दूसरे चरण में केदारनाथ धाम की हेली सेवाएं 10 सितंबर से संचालित की जाएगी। जिन यात्रियों की टिकट बुकिंग की है, वे यात्रा आरंभ होने के 24 घंटे पहले तक टिकट रिफंड कर सकते हैं।


सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी। वहीं 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग काउंटर से मौके पर होगी। इसके लिए गुप्तकाशी में एक और फाटा में दो टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

 

सिरसी में इंटरनेट सेवा सुचारु न होने से सिरसी हेलीपैड की ऑन द स्पॉट बुकिंग फाटा में स्थापित दूसरे काउंटर से की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को बुकिंग के समान अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed