फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli service fare may increase

चारधाम यात्रा : बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला

Thu, 07 Apr 2022 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा भूपेंद्र राणा, देहरादून
भूपेंद्र राणा, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 04:21 AM IST
सार

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएस) के दाम में करीब 40 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी के बाद हेली कंपनियों ने सरकार से किराया बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों की इस मांग पर अब सरकार को फैसला करना है। 

विज्ञापन
Kedarnath Heli service fare may increase
demo pic - फोटो : AmarUjala

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा पर महंगाई की मार पड़ सकती है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएस) के दाम में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के कारण केदारनाथ हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है। हेली कंपनियों की ओर से सरकार से किराया बढ़ाने देने की मांग की गई है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर से दिए किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द ही सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित करने को नौ कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन, पिनाक्ल एयर और सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली व केट्रल एविएशन शामिल हैं। दो साल कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित रही। जिससे हेली सेवा का संचालन भी नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


इस बार भी अनुबंध के अनुसार हेली कंपनियों ने किराये में कोई वृद्धि नहीं की थी। लेकिन एटीएस के दाम में 40 प्रतिशत वृद्धि होने पर हेली कंपनियों का कहना है कि तय किराये में हेली सेवा संचालन करना मुश्किल है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर सचिव नागरिक नागरिक उड्डयन से किराया बढ़ोतरी में छूट देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस के दाम बढ़ने से हेली एविएशन एसोसिएशन की तरफ से केदारनाथ हेली सेवा का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर सरकार ही फैसला लेगी। जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।

-दिलीप जावलकर, सचिव नागरिक उड्डयन विभाग

15 दिन के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग फुल
छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। चार अप्रैल से गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। दो दिन के भीतर 20 मई तक हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है।

वर्तमान में ये है किराया
हेलीपैड                                                     किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ                               7750
फाटा से केदारनाथ                                     4720
सिरसी से केदारनाथ                                   4680
नोट- किराया आने-जाने, दोनों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed