{"_id":"628c7d671abb416466512c34","slug":"kedarnath-dham-yatra-stopped-after-the-departure-of-ten-and-a-half-thousand-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम : साढ़े दस हजार श्रद्धालुओं के रवाना होने के बाद रोकी गई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम : साढ़े दस हजार श्रद्धालुओं के रवाना होने के बाद रोकी गई यात्रा
Tue, 24 May 2022 12:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 May 2022 12:08 PM IST
सार
केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान मौसम रुकावट बन रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को और उन्हें सुरक्षित रखने की कोशिश में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारानाथ धाम की यात्रा को मंगलवार को एक बार फिर रोक दिया गया। सुबह 7:00 बजे तक 6500 श्रद्धालुओं को धाम के लिए किया गया था रवाना। सुबह 9:45 पर दस हजार श्रद्धालुओं को रवाना करने के बाद बारिश और बर्फबारी के चलते प्रशासन ने यात्रा रोक दी। जब तक यात्रा रोकी साढ़े दस हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो चुके थे। मौसम प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को केदारनाथ धाम यात्रा पर रोक लगाने के बाद मंगलवार सुबह 7 बजे प्रशासन ने केवल 6500 लोगों को सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया। धाम में बारिश और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। मौसम की स्थिति को देखते हुए बीच-बीच में यात्रियों को रोका जा रहा है। मौसम के कारण हेली सेवा प्रभावित भी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया फिलहाल केदारनाथ में अभी 3500 से अधिक यात्री मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी जारी है। वहीं सुबह से लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री धाम के आस-पास ठंड होने लगी है। इसी कारण श्रद्धालुओं को भी अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। यमुनोत्री घाटी में बर्फबारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।