फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham reels 84 people Challan of making reels in temple premises Uttarakhand News in hindi

Kedarnath Dham: मंदिर परिसर में रील्स बनाने वाले 84 लोगों का चालान, नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती

Sat, 25 May 2024 12:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 May 2024 12:45 PM IST
सार

केदारनाथ धाम के 50 मीटर की परिधि में रील और वीडियो बनाने पर रोक है। बावजूद कई लोग नियम तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Dham reels 84 people Challan of making reels in temple premises Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ परिसर में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब तक धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स बनाने वाले 84 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया, केदारनाथ धाम के 50 मीटर की परिधि में रील और वीडियो बनाने पर रोक है। शुक्रवार को धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रहे चार लोगों को पकड़कर चालान किया गया। इससे पहले पुलिस 80 लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स और वीडियो बनाते हुए पकड़ कर चालान कर चुकी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: दिनभर धाम में उमड़ी रही भक्तों की भीड़, 14 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या चार लाख के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नशे का सेवन कर धाम में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी रुद्रप्रयाग पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। शुक्रवार को नशा कर हुड़दंग करने वाले 59 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed