फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Pilgrimage on foot begins after 26 days of Disaster 180 pilgrims reach dham

Kedarnath: आपदा के 26 दिन बाद केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू... 400 यात्री हुए रवाना, 180 ने किए दर्शन

Tue, 27 Aug 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2024 10:41 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024:  बीते 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद से आवाजाही बंद चल रही थी। मंगलवार को सोनप्रयाग से प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों को धाम भेजना शुरू किया गया।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Pilgrimage on foot begins after 26 days of Disaster 180 pilgrims reach dham
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम की यात्रा शुरू हो गई है। सोनप्रयाग से 180 यात्री पैदल मार्ग से धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। बता दें कि बीते 31 जुलाई को पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद से आवाजाही बंद चल रही थी।

विज्ञापन


आपदा के 26 दिन बाद पैदल मार्ग बाबा के जयकारों से गूंजा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण और केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी योगेंद्र सिंह ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल रास्ते का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


Badrinath highway:  पर्थाडीप में पांचवें दिन खुला हाईवे, वाहनों की आवाजाही शुरू, हिल साइड पर अभी भी फैला मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सोनप्रयाग से प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से यात्रियों को धाम भेजना शुरू किया गया। मौसम को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे तक केदारनाथ के लिए कुल 400 यात्री केदारनाथ भेजे गए। वहीं, शाम तक 180 यात्री केदारनाथ पहुंच गए थे और बाबा केदार के दर्शन किए।

केडीए के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों का कहना है कि, पैदल मार्ग काफी हद तक ठीक हो गया है, कुछ स्थानों पर और अधिक सुधारीकरण की जरूरत है। यात्रियों के सुझाव के तहत पैदल मार्ग को दुरस्त करने के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।



केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू हो गई है। सोनप्रयाग से कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 400 यात्री गए हैं, जिनका पूरे पैदल मार्ग पर मॉनीटरिंग की गई है। शाम तक 180 यात्री धाम पहुंच गए थे, जिन्होंने दर्शन किए हैं। हेलिकॉप्टर से भी अब, यात्रियों के पहुंचने की संख्या बढ़ने लगी है।
- अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed