फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kedarnath dham name in central prasad yojana

केंद्र की इस योजना से आएंगे केदारनाथ धाम के अच्छे दिन

Wed, 21 Sep 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Sep 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
kedarnath dham name in central prasad yojana
kedarnath dham

केदारनाथ धाम को और संवारा जाएगा। तीर्थ स्थल पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को आसानी हो।

विज्ञापन


तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए केंद्र सरकार ने प्रसाद (पिलग्रिमेज रिजुवनेशन ऑगमेंटेशन ड्राइफ) और हृदय (हेरिटेज सिटी डेवलपमेंटल ऑगमेंटेशन योजना) शुरू की है।
विज्ञापन


प्रसाद योजना में केदारनाथ धाम को भी शामिल किया गया है। सर्वे की जिम्मेदारी देहरादून स्थित भारतीय मानव सर्वेक्षण को दी गई है।

हृदय योजना का बजट पांच सौ करोड़ रुपये

kedarnath dham name in central prasad yojana
money

प्रसाद योजना में केदारनाथ धाम समेत देश के 12 स्थलों को शामिल किया गया है। इसमें यूपी के मथुरा, वाराणसी को भी शामिल किया गया है। इसका बजट 100 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा कामाख्या, पुरी, अजमेर, अमृतसर आदि स्थल शामिल हैं। हृदय योजना में गया, द्वारिका, वाराणसी, मथुरा को रखा गया। इसमें उत्तराखंड का कोई स्थल नहीं है। हृदय योजना का बजट पांच सौ करोड़ रुपये है।

इन दोनों योजनाओं में केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय, जल संसाधन मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालय शामिल हैं। तीर्थ स्थलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ इन योजनाओं के तहत सांस्कृतिक विरासत वाले शहरों में विकास कार्य कराए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed