फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath dham door opening 2018 devotees facility

केदारनाथ: धाम में 5000 श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम, कोई परेशानी हो तो यहां करें कॉल

Sun, 29 Apr 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 29 Apr 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
kedarnath dham door opening 2018 devotees facility
kedarnath

यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा रुद्रप्रयाग में आपदा कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। साथ ही सभी पड़ावों व केदारनाथ में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। केदारनाथ आने वाले श्रद्धालु किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें।  

विज्ञापन


जिला आपदा कंट्रोल रूम - 01364-233727  
जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग- 01364-233300 
पुलिस अधीक्षक कार्यालय रुद्रप्रयाग - 01364-233387  

सुझाव : केदारनाथ आने वाले यात्री मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूरी तैयारी के साथ आए। यात्री अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, दवा, चश्मा, समेत अन्य जरूरी समान लेकर आएं।  

विज्ञापन

केदारनाथ में 5000 श्रद्धालुओं के ठहरने का किया गया इंतजाम

kedarnath dham door opening 2018 devotees facility
kedarnath
प्रशासन ने केदारनाथ धाम में पहले सप्ताह में 5000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास के इंतजाम कर दिए हैं। साथ ही यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व वीआईपी व वीवीआईपी के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की हट्स को तैयार किया जा रहा है। किसी भी यात्री को कोई दिक्कत न हो, इसके हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण ने केदारनाथ यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता में रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रा तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि केदारनाथ में यात्रा के पहले सप्ताह में प्रतिदिन 5000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।

यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम व निजी टेंट कालोनी के साथ तीर्थ पुरोहितों के 41 भवनों को भी यात्रियों के ठहरने के लिए तैयार कर दिया गया है। यात्रा मार्ग के बाजारों में पार्किंग की उचित व्यवस्था के लिए प्रयास किए गए हैं। साथ ही पर्याप्त शौचालय और पेयजल सप्लाई को प्राथमिकता से संचालित करने को कहा गया है।
 

सोनप्रयाग और सीतापुर की पार्किंग ठीक कर दी गई है

kedarnath dham door opening 2018 devotees facility
kedarnath
डीएम ने बताया कि सोनप्रयाग और सीतापुर की पार्किंग ठीक कर दी गई है। दोनों पार्किंग में कम से कम एक हजार वाहन खड़े हो सकेंगे। साथ ही सीतापुर पार्किंग के अंदर एक समय में कम से कम एक हजार यात्री आराम से बैठ सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों स्थानों पर घोड़ा-खच्चरों का प्रीपेड काउंटर पर पंजीकरण शुरू हो गया है। अभी तक 1250 घोड़ा-खच्चर का पंजीकरण हो गया है। साथ ही 750 डंडी-कंडी वालों ने भी अपना नामांकन करवा दिया है।

डीएम ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर दो, तीन स्थानों पर शुरूआती समय में कुछ दिक्कत हो सकती है। लेकिन मई पहले सप्ताह तक पूरे मार्ग को दुरस्त कर दिया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर मार्ग का चौड़ीकरण के साथ सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि घोड़ा-खच्चरों की मनमानी को रोकने के लिए भी बेहतर से बेहतर कार्रवाई का प्रयास किया गया है। उन्होंने स्थानीय उत्पाद के प्रसाद व पैदल मार्ग पर माल्टा व बुरांश का जूस वितरण की बात भी कही। इस मौके पर एसपी ने बताया कि यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। यात्रा मार्ग व धाम तक जरूरी जगहों पर सुरक्षा जवान तैनात हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed