फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath dham close on 25 october.

25 अक्टूबर को बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

Fri, 03 Oct 2014 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Updated Fri, 03 Oct 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
kedarnath dham close on 25 october.

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11 वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट दीपावली के दूसरे दिन भैया दूज को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इस बार यह तिथि 25 अक्तूबर को है। वहीं, द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 21 नंवबर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 30 अक्तूबर को बंद होंगे।

विज्ञापन


पूर्व परंपरानुसार, विजयदशमी के पर्व पर केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट बंद होने और चल विग्रह उत्सव डोलियों के प्रस्थान करने की तिथियां और मुहूर्त पंचाग देखकर निकाले गए। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ और मद्महेश्वर तथा तुंगनाथ मंदिर मक्कू में तुंगनाथ मंदिर के पट बंद होने की तिथियों की औपचारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन


ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य हर्ष जमलोकी, सतेश्वर सेमवाल, यशोधर मैठाणी एवं बच्चीराम सेमवाल द्वारा ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी राजशेखर लिंग की उपस्थिति में पंचांग की गणना के अनुसार तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अक्तूबर सुबह सवा आठ बजे तुला लग्न में बंद होंगे। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 नवंबर को सुबह आठ बजे वृश्चिक लग्न में शीतकाल के लिए बंद होंगे।

भगवान तुंगनाथ की कपाट बंद होने की गणना मक्कू मठ में माहेश्वर मैठाणी, विजयभारत, उमादत्त मैठाणी तथा मठापति रामेश्वर प्रसाद मैठाणी ने पंचांग गणना के अनुसार निकाली। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट 30 अक्तूबर को सुबह आठ बजे तुला लग्न में बंद होंगे।

ऊखीमठ आएगी केदारबाबा की डोली

kedarnath dham close on 25 october.

केदारनाथ डोली आगमन का कार्यक्रम।
25 अक्तूबर: सुबह सवा आठ बजे तुला लग्न में कपाट बंद होंगे। इसी दिन डोली प्रस्थान कर रात्रि प्रवास रामपुर में करेगी।
26 अक्तूबर: रामपुर से गुप्तकाशी।
27 अक्तूबर: गुप्तकाशी से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान। शीतकाल के छह माह यहीं होगी भोले बाबा की पूजा।

द्वितीय केदार की डोली आगमन का कार्यक्रम
21 नवंबर: सुबह आठ बजे वृश्चिक लग्न में कपाट होंगे बंद। इस दिन रात्रि प्रवास गौंडार गांव में होगा।
22 नवंबर: गौंडार से रांसी।
23 नवंबर: रांसी से गिरिया।
24 नवंबर: गिरिया से शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आगमन।

तृतीय केदार की डोली आगमन का कार्यक्रम
30 अक्तूबर: सुबह आठ बजे तुला लग्न में मंदिर के कपाट बंद होंगे। बाबा की डोली रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेगी।
31 अक्तूबर: चोपता से भनकुन।
01 नवंबर: भनकुन से शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल मक्कू मंदिर मक्कूमठ में आगमन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed