फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham 27 Pilgrims reached Kedarnath by helicopter on second day 23 returned

Kedarnath: दूसरे दिन हेलीकॉप्टर से 27 यात्री पहुंचे धाम, 23 वापस लौटे, दो दिन में 77 यात्रियों ने किए दर्शन

Fri, 09 Aug 2024 10:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2024 10:58 PM IST
सार

रेस्क्यू पूरा होने के बाद भी जवान पैदल मार्ग से धाम तक खोजबीन में जुटे रहेंगे। श्वान दल की मदद से अन्य संभावनाओं के खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham 27 Pilgrims reached Kedarnath by helicopter on second day 23 returned
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आपदा के बाद केदारनाथ के लिए दोबारा शुरू हुई हेलीकॉप्टर यात्रा के दूसरे दिन 27 यात्री धाम पहुंचे। वहीं 23 यात्री दर्शन कर लौट आए। दो दिनों में हेलीकॉप्टर से 77 यात्री धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। दूसरी तरफ धाम में रुके अन्य 18 लोग भी वापस लौटे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह सात बजे से गुप्तकाशी व शेरसी हेलिपैड से हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। दोनों हेलीकॉप्टर ने तीन-तीन शटल कीं। हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के कारण सुबह 11 बजे से हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही।
विज्ञापन


Kedarnath: 150 मीटर सड़क की हुई अस्थायी मरम्मत, सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच हाईवे पर पैदल आवाजाही शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ केदारनाथ से अन्य 18 लोग भी हेलीकॉप्टर से वापस लौटे। धाम में मौजूद बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि जो लोग वापस लौटे हैं, वह सभी स्थानीय हैं जो व्यवसाय व अन्य कार्य करते हैं।

टीमें खोजबीन अभियान में जुटीं रहेंगी

एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश द्राल ने बताया कि रेस्क्यू पूरा होने के बाद भी उनके जवान पैदल मार्ग से धाम तक खोजबीन में जुटे रहेंगे। उन्होंने बताया कि श्वान दल की मदद से अन्य संभावनाओं के खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ मिला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed