फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Chaos over VIP visit, helicopter worker accuses police of assault, SP orders investigation

Kedarnath: वीआईपी दर्शन को लेकर बवाल, हेली कर्मी ने पुलिस कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच के आदेश

Thu, 29 May 2025 01:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 May 2025 01:26 PM IST
सार

केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के लिए मंदिर परिसर में कुछ यात्रियों की यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ नोंकझोंक हुई।

विज्ञापन
Kedarnath Chaos over VIP visit, helicopter worker accuses police of assault, SP orders investigation
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

केदारनाथ में चाटर्ड हेलिकॉप्टर के कर्मचारी और पुलिस जवान के बीच तीखी नोंकझोंक का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल जांच के आदेश दिये हैं। वहीं, तृतीय केदार तुंगनाथ के बेस कैंप चोपता में घोड़ा-खच्चरों पर लाठी-डंडे बरसाने का मामला आया है। इस संबंध में मक्कू और उषाड़ा गांव के ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में लिखित तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


बुधवार को केदारनाथ में वीआईपी दर्शन के लिए मंदिर परिसर में कुछ यात्रियों की यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ नोंकझोंक हुई। इधर, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में हेलिकॉप्टर कंपनी की कर्मचारी अक्षित नेगी का कहना है कि पुलिस जवानों ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस के जवान उसे चौकी में भी ले गये और वहां भी अभद्रता की गई। मामले में तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने पुलिस पर निरंकुश होने का आरोप लगाया है। कहा कि, पुलिस के जवानों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए हेलिकॉप्टर कंपनी के कर्मचारी के साथ नोंकझोंक करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। बताया कि सीओ केदारनाथ से प्रकरण की जानकारी ली गई और जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि प्रथमदृष्टया दोनों पक्षों को चोट लगने की जानकारी मिली है। मंदिर परिसर सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ बुधवार को तृतीय केदार तुंगनाथ के बेस कैंप चोपता में घोड़ा-खच्चरों को लाठी-डंडों से पीटने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Coronavirus: उत्तराखंड में पांच और मरीजों में कोविड की पुष्टि, दस पहुंची संख्या, एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल

इस दौरान एक जानवर बुरी तरह से घायल हो गया। मामले में ग्राम पंचायत मक्कू और ग्राम पंचायत उषाड़ा के ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी है। उषाड़ा ग्राम पंचायत के निवर्तमान ग्राम प्रधान कुंवर सिंह बजवाल का कहना है कि चोपता, दुगलबिट्टा क्षेत्र उनके हक-हकूक में शामिल है। इस क्षेत्र में घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए वन विभाग से वार्ता की गई थी। डीएफओ ने मौखिक रूप से यूनियन को शामिल करने को कहा गया था, लेकिन बुधवार को जब हमारे गांव के घोड़ा-खच्चर चोपता पहुंचे तो, मक्कू के ग्रामीणों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा और भगा दिया।

इस दौरान एक घोड़ा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, चोपता घोड़ा-खच्चर यनियन के अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए यात्रा शुरू होने से पहले अप्रैल में ही वन विभाग के साथ बैठक हो गई थी। इस बैठक में उषाड़ा गांव के कोई घोड़ा-खच्चर संचालन शामिल नहीं हुए थे। अब, यात्रा के बीच में उषाड़ा के ग्रामीणों के द्वारा व्यवधान डाला जा रहा है। इधर, पुलिस चौकी प्रभारी सतीश शाह ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा तहरीर दी गई है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed