{"_id":"4dcb37beb16921e9f5c4b548eee5c6e2","slug":"kedarnath-cabinate-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'केदारनाथ में बैठक करना है तो सड़क रास्ते जाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'केदारनाथ में बैठक करना है तो सड़क रास्ते जाएं'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Oct 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव से लौटे भाजपा के प्रदेश अधयक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दोनों राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार गठित होगी। तीरथ ने केदारनाथ में कैबिनेट बैठक को एक छलावा बताते हुए कहा कि कैबिनेट बैठक वहां करने से जनता को क्या फायदा होगा।
विज्ञापन
यदि जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है तो फिर यह राजनीतिक स्टंट के अलावा कुछ नहीं है। यह केवल सरकारी धन का दुरुपयोग कर सैरसपाटा ही है।
विकास का रोड मैप तैयार करें
यदि मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट सड़क बनाकर वाया सड़क केदारनाथ पहुंचे तो कोई उपलब्धि भी माना जाए। स्टेट प्लेन से उड़कर मौज उड़ाने से प्रदेश का भला होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाने वाली मदद के चलते लोगो को भ्रमित ना करे। यदि कुछ करना है तो केदारघाटी में विकास का रोड मैप तैयार कर काम में जुटे, वर्ना केदारनाथ में कैबिनेट केवल दिखावा होगी।
विज्ञापन
यदि केदारनाथ में बैठक होनी है तो सड़क से जाए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यदि कांग्रेस ने अपने आचरण में बदलाव नहीं किया और जनता की समस्याओं को दूर करने की कोशिश नहीं की तो भाजपा आंदोलन के लिए तैयार खड़ी है।