फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath By Poll: An independent candidate took nomination papers in Kedarnath assembly by-election

Kedarnath: उप चुनाव में एक निर्दलीय ने लिया नामांकन पत्र, राष्ट्रीय दलों ने अभी नहीं किए प्रत्याशी घोषित

Thu, 24 Oct 2024 09:23 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Oct 2024 09:23 AM IST
सार

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 20 नंवबर को होने हैं। जिसके लिए अब तक तीन नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Kedarnath By Poll: An independent candidate took nomination papers in Kedarnath assembly by-election
केदारनाथ उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 20 नवंबर को होने वाले केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र लिया। दो दिनों में तीन नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है। राष्ट्रीय दलों ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

 

इस वर्ष 9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद से केदारनाथ विस सीट खाली हो रखी है। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी की है, जिसके बाद इन दिनों नामांकन प्रक्रिया जारी है। 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी और आगामी 4 नवंबर को नाम वापस लेने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मंजूरी, विदेश में मिलेगा पढ़ाई का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफीसर व उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। वहीं, मंगलवार को डाॅ. आशुतोष भंडारी और रमेश नौटियाल ने नामांकन प्रपत्र खरीदा था। दो दिनों में कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed