फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath By Election 2024 Voting percentage dropped in by-election compared to assembly elections, polling pa

Kedarnath By Election: विधानसभा चुनाव के मुकाबले उपचुनाव में गिरा मतदान प्रतिशत, पोलिंग पार्टियां रवाना

Wed, 20 Nov 2024 10:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2024 10:11 PM IST
सार

शाम छह बजे तक 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने मतदान के लिए समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को बधाई दी।

विज्ञापन
Kedarnath By Election 2024 Voting percentage dropped in by-election compared to assembly elections, polling pa
पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 2022 के आम विधानसभा चुनाव के मुकाबले बुधवार को हुए केदारनाथ उपचुनाव में मतदान कम हुआ है। उपचुनाव में 57.64 फीसदी मत पड़े, जबकि 2022 के विस चुनाव में 66.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में केदारनाथ विस उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, शाम छह बजे तक 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने मतदान के लिए समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को बधाई दी।
विज्ञापन


Kedarnath By Election: दिखा भारी उत्साह... 57.64 फीसदी हुआ मतदान, छह प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम में हुआ कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया, इस बार कुल 90,875 मतदाता थे, जिनमें से 45,956 महिला मतदाता और 44,919 पुरुष मतदाता शामिल हैं। बताया, विस के अंतर्गत सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना कहीं से भी प्राप्त नहीं हुई है। बताया, मतदेय स्थलों से पोलिंग पार्टियां लौटनी शुरू हो गई हैं।

आयोग से मिली अनुमति के बाद सात पोलिंग पार्टियां कल सुबह लगभग 9-10 बजे तक अगस्त्यमुनि मतगणना केंद्र में पहुंच जाएंगी। 2022 के विस चुनाव में केदारनाथ सीट पर 66.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 65.77 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed