बारिश का सिलसिला जारी, केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राजधानी में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा।
वहीं बुधवार को बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में बंद था, जिसे बाद में खोल दिया गया। अब हाईवे पर यातायात सुचारू है। सुबह लेकिन करीब दस बजे बदरीनाथ हाईवे बाजपुर और मैठाणा में अवरूद्घ हो गया। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा बाधित हो गई है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं। केदारनाथ हाईवे सोनप्रयाग से आगे बंद है। रुद्रप्रयाग में मंगलवार देर रात से बारिश को दौर शुरु हो गया जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। श्रीनगर में भी बारिश जारी रही।
यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध होने के साथ बहाली के प्रयास जारी हैं। बारिश होने से नैनीताल हाईवे पर सुबह चार बजे दो गांव के पास मलबा आ गया। जिससे बंद हो गया। हाईवे को खोलने के प्रयास जारी हैं। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से नदियां ऊफान पर हैं।
अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार
मौसम विभाग ने राजधानी सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए थे। प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश की वजह से गर्मी से तो राहत मिली लेकिन ज्यादातर जगहों पर उमस ने जीना मुहाल रखा।
मौसम विभाग ने फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी तो नहीं दी है लेकिन हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में फिलहाल कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में बादल छाए रहेंगे, एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।