फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath assembly seat By Election Voting will be held on November 20 election commission PC

Kedarnath Election Date: तारीख का एलान... 20 नवंबर को होंगे मतदान, चुनाव आयोग ने की घोषणा, जानें कब क्या होगा

Tue, 15 Oct 2024 05:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Oct 2024 05:50 PM IST
सार

विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ सीट खाली हो गई थी। अब 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव होंगे।

विज्ञापन
Kedarnath assembly seat By Election Voting will be held on November 20 election commission PC
उत्तराखंड उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज पत्रकारवार्ता कर इसकी घोषणा की। 20 नवंबर को विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी। जबकि 23 नवम्बर को मतगणना होगी।

विज्ञापन

29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। लगभग 92 हजार मतदाता वाले केदारनाथ विस में दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उप चुनाव होगा। चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की तारीख का एलान होने के बाद राजधानी देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे की प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में आचार संहिता लागू होगी। 90540 मतदाता मतदान करेंगे।

विज्ञापन


बताया कि चुनाव के लिए कुल 173 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 166 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना होंगी। जबकि सात मतदान केंदों पर पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना की जाएंगी। चुनाव के लिए 27 सेक्टर और दो जोन बनाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक वैसे तो दिसंबर के महीने में केदारनाथ विधानसभा के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होती है, लेकिन एहतियात के तौर पर पोलिंग टीमों के साथ बर्फबारी से बचाव के पूरे इंतजाम भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

पार्टियों ने कसी कमर
केदारनाथ फतह करने के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है।  भाजपा ने मंडल से लेकर बूथ स्तर पर एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को दूरस्थ गांवों में जनसंपर्क के लिए कहा है, जिनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। भाजपा इस उप चुनाव में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखना चाहती। सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता केदारनाथ विस के गांव-गांव जाकर एक-एक मतदाता से संपर्क कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मसूरी की घटना पर सीएम धामी सख्त, बोले- थूक जिहाद देवभूमि में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे

वहीं कांग्रेस ने भी केदारनाथ उपचुनाव के लिए कमर कसी हुई है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस की ओर से जहां आपदा से प्रभावितों की समस्याओं को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से भी पार्टी के पक्ष में एक माहौल बनाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed