{"_id":"81d63f25c2e7620ece1fcba14b2996d6","slug":"kedar-darshan-yatra-starts-from-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से शुरू हुई केदारनाथ की हवाई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से शुरू हुई केदारनाथ की हवाई यात्रा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Jan 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार यात्रियों के हेलीकॉप्टर से केदार दर्शन के लिए उड़ते ही ‘केदार दर्शन’ यात्रा का शुभारंभ हो गया। सहस्त्रधारा हैलीपेड से सुबह 11 बजे हैलीकॉप्टर इन यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए लेकर रवाना हुआ और करीब दो घंटे में यह यात्रा पूरी करके लौट आया।
विज्ञापन
यात्रा का शुभारंभ करते हुए निगम के उपाध्यक्ष विशाल डोभाल ने कहा कि शीतकाल में भी पर्यटक बाबा के दर पर माथा टेक सकें, इसी उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की गई है। बताया कि फरवरी माह में होने वाले केदार महोत्सव को इससे बल मिलेगा। शीतकाल में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलता रहेगा।
विज्ञापन
कहा कि राज्य में इस तरह की गतिविधियां बेहद सराहनीय हैं। इसमें प्रति व्यक्ति किराया 17,500 रुपये है। जो कि पचास प्रतिशत सब्सिडी के बाद तय किया गया है। इस मौके पर निगम महाप्रबंधक पर्यटन बीएल राणा, मुख्य प्रबंधक एसपीएस रावत, राजेश उनियाल, सुनील कुमार, हरीश मेहरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
रोमांच से भरपूर रही यात्रा
हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के दर्शन करने वाले भाटिया परिवार के दस सालों का सपना पूरा हो गया। राजपुर रोड निवासी राहुल भाटिया ने पत्नी सोनल और बच्चों शिवम, शुभम के साथ केदार दर्शन की पहली यात्रा की। राहुल भाटिया ने बताया कि दस सालों के केदारनाथ जाना चाहते थे।
हेलीकॉप्टर से जब चारों ओर बर्फ देखी तो दिल में डर के साथ रोमांच भी था। जब नीचे उतरे और वहां के खूबसूरत नजारों को देखा तो यकीन नहीं हुआ कि यहीं आपदा आई थी। वहां के स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और वहां पर चाय भी पी। खास तरह की स्नो मोटर्स का आनंद भी लिया।