फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kawad yatra 2019 uttarakhand roadways facing loss

कांवड़ यात्रा 2019: रूट डायवर्ट होने से दूरी बढ़ी, कमाई घटी, दिल्ली हुई दूर  

Sun, 28 Jul 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Jul 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
kawad yatra 2019 uttarakhand roadways facing loss
फाइल फोटो

कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्ट होना परिवहन निगम को भारी पड़ रहा है। इन दिनों दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, जयपुर जैसे शहरोें के लिए बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अनुमान के मुताबिक परिवहन निगम को अब तक औसतन साढ़े तीन से चार करोड़ का नुकसान हो चुका है। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली रोड पर दून से रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ होेते हुए दिल्ली जाने वाली परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद है। इस रूट की बसों को पोंटा साहिब, यमुनानगर, जगाधरी, करनाल होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को 63 किमी अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है। साथ ही किराए के तौर पर 35 रुपये से लेकर 65 रुपये तक का अतिरिक्त भुुगतान करना पड़ रहा है। इस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी काफी कमी आई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कांवड़ यात्रा के चलते देहरादून से रुड़की व देहरादून से हरिद्वार के साथ ही कई स्थानों के लिए बसों का संचालन प्रभावित होने से परिवहन निगम को किराए के तौर पर बढ़ा वित्तीय झटका लग रहा है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण निगम को 150 से अधिक बसों का संचालन बंद करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद बसोें को पुराने नए रूट से संचालित किए जाने से स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि बसों को वाया करनाल दिल्ली भेजे जाने से डीजल की अतिरिक्त खपत हो रही है। यात्री कम होने से कुछ बसों का संचालन रोक दिया गया है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। 

कांवड़ियों का गुस्सा फूटा, राजमार्ग पर चक्काजाम

द्वारिका विहार कालोनी में सीपीयू पर डाक कांवड़ वाहन तोड़ने और कांवड़ियों को पीटने के आरोप में कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित कांवड़िए राजमार्ग पर चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए। इससे करीब 40 मिनट यातायात प्रभावित रहा। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। आननफानन पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कर माहौल शांत कराया और यातायात बहाल कराया।

राजमार्ग से सटी द्वारिका विहार कालोनी में डाक कांवड़ वाहन पार्क किए गए हैं। आरोप है कि शनिवार दोपहर सीपीयू ने कालोनी पहुंचकर डाक कांवड़ वाहन के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर कई कांवड़ियों को सीपीयू ने दौड़ा लिया। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। इधर, कांवड़िए एकजुट होकर राजमार्ग पर पहुंचे और यातायात ठप कर धरने पर बैठ गए। करीब 40 मिनट यातायात प्रभावित रहा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। आननफानन एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

वहीं, कांवड़ियों के पक्ष में कालोनी के कई लोग भी आ गए थे। उन्होंने कांवड़ियों के कालोनी में ठहरने पर कोई आपत्ति न होने की बात कही। कांवड़ियों का आरोप था कि उन्हें बेवजह बुरी तरह पीटा गया और उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने क्षतिपूर्ति के एवज में कांवड़ियों को नकदी भी देनी चाही। लेकिन, बात नहीं बनी। एसपी सिटी ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर कांवड़ियों का गुस्सा शांत किया। इसके बाद जाम खुलाया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि कांवड़ियों के आरोपों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed