फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   katyuri scion reach rani bagh

अपनी कुलदेवी को पूजने रानीबाग पहुंचे कत्यूरी वंशज

Tue, 14 Jan 2014 10:16 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 14 Jan 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
katyuri scion reach rani bagh

कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न स्थानों से कत्यूरी वंशजों ने सोमवार को रानीबाग पहुंचकर जियारानी की पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


उत्साह से लिया भाग
जियारानी के घाघरे के प्रतीक चित्रशिला पर पूजा अर्चना के बाद रातभर जागर लगाकर अपनी कुल देवी को प्रसन्न करने के लिए उत्साह से भाग लिया।

पढ़ें, सावधान! इस बार मकर संक्रांति है 'अशुभ'

उत्तरायणी पर्व पर सूर्यवंशी कत्यूरी वंशज कुमाऊं और गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्रों से रानीबाग पहुंचकर अपनी कुल देवी जियारानी की याद में रात्रि जागरण कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


पढ़ें, मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा
विज्ञापन
विज्ञापन


भिकियासैंण रामनगर, पौड़ी, चौखुटिया, अल्मोड़ा, सल्ट, द्वाराहाट, रानीखेत समेत कुमाऊं-गढ़वाल के तमाम इलाकों से पहुंचे लोगों ने रात्रि में गार्गी नदी में स्नान के बाद जियारानी के घाघरे के प्रतीक चित्रशिला की पूजा अर्चना और परिक्रमा की।


पढ़ें, 'जिसका नहीं मां-बाप, वो है आप'

कत्यूरी वंशजों में रानीबाग पहुंचे प्रमुख रूप से केड़ा (रामनगर) के भोला सिंह, शिव सिंह जंतवाल, पान सिंह जंतवाल के नेतृत्व में कत्यूरियों का दल पारंपरिक ध्वज के साथ पहुंचा।

रात में नदी में स्नान के बाद जागर
जालीखाल, सल्ट, मौलेखाल से पूरन मनराल, मंगल सिंह मनराल, जयहरीखाल (पौड़ी) से सुरेंद्र सिंह, गेंदन लाल, मुक्तेश्वर से किशन सिंह बिष्ट, रिखड़ीखाल (पौड़ी) के मोहन सिंह, ईड़ा बाराखाम (द्वराराहाट) के देव सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, प्रताप सिंह समेत तमाम इलाकों में अलग-अलग जत्थों में पहुंचे महिला पुरुषों ने रात में नदी में स्नान के बाद जागर लगाई।

नाचती हुई महिलाओं को जियारानी का प्रतीक मानकर उनके साथ नदी में स्नान कर रहे थे। सच्चे दरबार की जय के नारे के साथ जियारानी की पूजा की।

पढ़ें, सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की

कत्यूरी वंशजों का कहना था कि यह हमारी कुलदेवी हैं। सभी मनोकामना पूरी करती हैं। उनका कहना था कि वे 15 साल से यहां आ रहे हैं। सभी ने स्नान के बाद चित्रशिला को प्रणाम कर सभी दलों ने जियारानी के गुफा के दर्शन किए।

स्थल चयन कर जियारानी की याद में रात्रि जागरण किया गया। सुबह स्नान करने के बाद सभी लोग अपने घरों को लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed