{"_id":"69ad78da75b9cfd972057a3e","slug":"kathgodam-bypass-budget-approved-for-utility-shifting-dehradun-news-c-5-hld1006-916473-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम बाईपास : यूटिलिटी शिफ्टिंग का बजट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम बाईपास : यूटिलिटी शिफ्टिंग का बजट स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाईपास निर्माण से यातायात होगा सुगम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नैनीताल जिले में काठगोदाम बाईपास निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हुई है। शासन ने यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए करीब तीन करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
हल्द्वानी शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए चौराहों और मार्गों को चौड़ा किया गया है। इसके अलावा अन्य योजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। इसी के तहत काठगोदाम से नैनीताल मार्ग को जोड़ने के लिए साढ़े तीन किमी बाईपास बनाने की योजना बनी है। वर्तमान में गौलापार से होते हुए नैनीताल जाने वाले यात्री पहले काठगोदाम पहुंचते हैं और रानीबाग होते हुए नैनीताल या अन्य जगहों पर पहुंचते हैं।
काठगोदाम में मुख्य हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग और मुखानी से नहर कवरिंग मार्ग से होते हुए वाहन भी पहुंचते हैं। ऐसे में काठगोदाम क्षेत्र में तुलनात्मक तौर पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। अब काठगोदाम पर बाईपास बनाने की योजना बनाई गई है, जिससे नैनीताल से आने-जाने वाले खास तौर पर सैलानियों को खासी सुविधा होगी। वे अधिक सुविधाजनक तरह काठगोदाम बाईपास होते हुए गौलापार मार्ग व अन्य जगह के लिए अवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
11 करोड़ से बनेगा पुल
लोनिवि के विभागाध्यक्ष राजेश शर्मा बताते हैं कि साढ़े तीन किमी बाईपास बनाने की योजना है। काठगोदाम पुल के पास से बनाया जाएगा। यह आगे जाकर पुल के माध्यम से नैनीताल मार्ग से जुड़ेगा। इसमें पुल की लागत 11 करोड़ है। इस योजना के तहत पहाड़ में कटान, दीवार निर्माण, पुल का निर्माण का काम होगा। इन कार्यों के लिए अलग-अलग बजट रखा गया है। इसी क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग (बिजली के खंभे और तार) के लिए 293.88 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।