फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kasiga school and rimc won there matches.

कसिगा स्कूल और आरआईएमसी जीते

Tue, 19 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
kasiga school and rimc won there matches.
क्रिकेट - फोटो : demo pic

कसिगा स्कूल में चल रही प्रथम पीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला कसिगा स्कूल एवं कॉरमन, दूसरा मुकाबला आरआईएमसी स्कूल एवं सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। कसिगा और आरआईएमसी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अपने अंकों में बढ़ोतरी की।

विज्ञापन


सोमवार को कसिगा स्कूल ग्राउंड में पहला मुकाबला मेजबान कसिगा स्कूल और कारमन के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले मैदान में उतरी कसिगा स्कूल की टीम ने 20 ओवर एवं आठ विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा। कसिगा के लिए ओपनर सिद्धार्थ (58) और निहाल सिंह (36) की जोड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कारमन की टीम 20 ओवर में 59 रन ही बना पाई। कसिगा स्कूल ने 138 रनों की विशाल जीत हासिल की।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में आरआईएमसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 150 रन बनाए। टीम के लिए अजय (69), दिवेश (31) के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। आरआईएमसी स्कूल को पटखनी देने मैदान में उतरी सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल 141 रन ही बना पाई। आरआईएमसी ने नौ रनों से मुकाबला जीतकर अपने अंकों में बढ़ोतरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed