{"_id":"6ac29243b5aa62c618039f9c","slug":"kashyap-and-nishad-communities-raise-a-spirited-call-and-take-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1082541-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कश्यप और निषाद समाज ने भरी हुंकार, लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कश्यप और निषाद समाज ने भरी हुंकार, लिया संकल्प
Sun, 04 Oct 2026 11:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
चौधरी फार्म हाउस में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप, कहार, निषाद एवं भोई समन्वय समिति का 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को भारी जनसमूह की मौजूदगी के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे व समापन दिन समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता, सर्वांगीण विकास और राजनीति में उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के संकल्प पर गहन मंथन किया गया।समापन सत्र में देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं और समाजसेवियों ने शिरकत कर समाज को नई दिशा और ऊर्जा देने का काम किया। मुख्य वक्ताओं ने सामाजिक उत्थान, शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने और राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की ठोस रूपरेखा पेश की। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के सभी बंधु एकजुट होकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लें। वक्ताओं ने जोर दिया कि यह अधिवेशन समाज के अधिकारों और भविष्य की राजनीति में एक मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद और बिहार विधान परिषद के सदस्य हरि सहनी मौजूद रहे। इसके अलावा सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, समिति के संयोजक राजाराम कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज कश्यप, गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद, नवीन ठाकुर, पंकज किशोर गौड़ और उदित नारायण सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन