फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashipur News: Car caught fire on NH-74 after collision with divider

Kashipur News: एनएच-74 पर कार में लगी भीषण आग, डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ हादसा

Wed, 22 Feb 2023 02:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Feb 2023 02:37 PM IST
सार

आईटीआई थाना क्षेत्र में परमानंदपुर के पास एनएच 74 पर गलत दिशा से ट्रक आ गया। उससे बचने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। सभी लोग कार से उतरे ही थे कि इसी दौरान कार में आग लग गई।

विज्ञापन
Kashipur News: Car caught fire on NH-74 after collision with divider
काशीपुर में कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में एनएच- 74 पर मंगलवार देर रात एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने के चलते मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और जाम खुलवाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


Roorkee: शादी में डीजे पर चाचा ने की हर्ष फायरिंग, 14 वर्ष के भतीजे को लगी गोली, मौके पर हुई मौत
विज्ञापन


कार स्वामी रुद्रपुर निवासी रमेश लाल ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार से काशीपुर आए थे। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह राहुल शर्मा, अरुण और छोटू निवासी रुद्रपुर के साथ वापस अपने घर रुद्रपुर जा रहे थे। कार को राहुल चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र में परमानंदपुर के पास एनएच 74 पर गलत दिशा से ट्रक आ गया। उससे बचने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार का इंजन डिवाइडर में बुरी तरह फंस गया था। सभी लोग कार से उतरे ही थे कि इसी दौरान कार में आग लग गई।

उन्होंने रेत आदि डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और विकराल होती चली गई। इसी बीच पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलने के बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed