फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   karwa chauth special news

यहां मुस्लिम विवाहिताएं भी रखती हैं करवाचौथ

Fri, 10 Oct 2014 11:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Oct 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth special news

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ व्रत रखने वालों में मुसलिम विवाहिताएं भी पीछे नहीं है। पर्व को सामाजिक सौहार्द से जोड़ते हुए करवा चौथ पर वह न सिर्फ अपने शौहर की सलामती के लिए व्रत रखती हैं, बल्कि चांद देखने के साथ उनकी आरती भी उतारती हैं।

विज्ञापन


अकेले या पड़ोस में सामूहिक प्रार्थना के बाद पति के साथ खाना खाकर व्रत पूरा करना उनके लिए सबसे खुशी की बात होती है।

देहरादून के टर्नर रोड निवासी असमा राव की शादी को 11 साल हो गए हैं। वह शादी के पहले साल से ही करवा चौथ व्रत रख रही है।

असमा बताती हैं, घर पर तो कभी किसी ने यह व्रत नहीं रखा था। शादी के बाद जब मैं यहां आई तो पड़ोस के लोगों को व्रत रखते देखा। मुझे अच्छा लगा तो मैंने भी रुचि दिखाई। पड़ोसियों ने व्रत की पूरी विधि-विधान मुझे सिखा दी है। अब हम सब साथ में व्रत रखकर पूजा करते हैं।
विज्ञापन

शादी से पहले व्रत रखेंगी नाजिश

karwa chauth special news

माजरा निवासी नाजिश की शादी दिसंबर में है। नाजिश इस बार करवा चौथ व्रत रखेंगी। नाजिश कहती हैं, मुझे बस एक बात पता है कि सबका मालिक एक है। भले नाम अलग-अलग हों। हमेशा से मुझे सभी धर्मों के पर्व मनाने में मजा आता है। घर भी ऐसा ही माहौल है। खुशी है कि मैं दिल से यह व्रत रखकर प्रार्थना करूंगी।

14 वर्षों से भागीदारी कर रहीं शहाना
राजपुर रोड निवासी शहाना रहमान भी सभी धर्मों का आदर करती हैं। शहाना ने बताया कि मैं हर बार करवा चौथ पर पड़ोस की पूजा में शामिल होती हूं। मुझे सबके बीच बैठना और प्रार्थना करना अच्छा लगता है।

हर बार कराती सामूहिक आयोजन
रीठा मंडी निवासी नीशू शर्मा घर पर सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाती हैं। नीशू ने बताया कि उनके यहां हिंदुओं से अधिक मुस्लिम महिलाएं आती हैं। वह न सिर्फ पूरी तरह सजकर आती हैं, बल्कि साथ बैठकर कथा भी सुनती हैं। सभी हमारे इस सामूहिक आयोजन की तारीफ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed