फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   karwa chauth fast of disaster victims

आपदाः काश इन्हें भी होता 'चांद' का दीदार

Wed, 23 Oct 2013 08:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Oct 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth fast of disaster victims

केदारघाटी की आपदा को चार माह बीते चुके हैं, लेकिन इसके जख्म अब भी ताजा हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, सेना के 'जवानों' को ऐसे ठग रही सरकार

आपदा में कइयों ने अपनों को खोया तो कुछ को अपनों के लौटने का आज भी इंतजार हैं। इनमें कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें अपने सुहाग के लौटने का पूरा यकीन है। इसी बिना पर इन्होंने मंगलवार को करवाचौथ का व्रत रखा और पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन


गुप्तकाशी में होटल में काम करते थे
नई बस्ती के गुरु रोड पर दुर्गा मंदिर के पास एक छोटी सी गली में नीरू रस्तोगी दो बेटियों के साथ रहती हैं। बड़ी बेटी 11वीं की छात्रा है। नीरू के पति विजय रस्तोगी गुप्तकाशी में एक होटल में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने पर मालिक ने कुछ अन्य कारिंदों के साथ उन्हें केदारनाथ भेजा था। विजय ने थोड़ा सा काम चालू करने के बाद वापस आने का वादा किया था। विजय तो नहीं आए, अलबत्ता आपदा की खबर आई।

आंखें फिर नम हुई
रोज पति को याद कर नीरू बेचैन होती ही थी लेकिन करवाचौथ पर उनकी आंखें फिर नम हो गईं। इस आशा में कि पति एक न एक दिन लौट आएंगे उन्होंने दिन में व्रत रखा और रात को चांद देखने के बाद पति की तस्वीर देखकर उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed