फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kartikey selected in CDS.

चमोली के कार्तिकेय का हुआ CDS में चयन

Mon, 01 Feb 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Feb 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
kartikey selected in CDS.

उत्तराखंड का बेटा कार्तिकेय अब सेना में अफसर बनकर अपने पापा का सपना पूरा करेगा। कार्तिकेय के पिता सेना में कर्नल थे और एक सड़क हादसे में वर्ष 2002 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले कार्तिकेय का सपना सेना में जाकर देश की सेवा करना है। संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (सीडीएस) परीक्षा का परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन


परिणाम के मुताबिक कुल 167 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 137 युवाओं का चयन ओटीए चेन्नई और 30 लड़कियों का ओटीए गया के लिए चयन हुआ है। चयनित होने वालों में चमोली निवासी कार्तिकेय चमोली भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिकेय ने आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुंआ, दिल्ली से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने सेना में जाने की तैयारी शुरू की। पहले ही प्रयास में कार्तिकेय को सफलता मिल गई।


उन्होंने बताया कि अब वह ओटीए चेन्नई जाएंगे। उन्हें पापा को देखकर हमेशा प्रेरणा मिली। कार्तिकेय की माता पुष्पा चमोली एक प्राइवेट कंपनी में निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। प्रदेश के कई और होनहारों ने सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed