फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Karni Sena officials who were going to surround the residence were stopped.

Dehradun News: आवास घेराव करने जा रहे करणी सेना के पदाधिकारियों को रोका

Sat, 15 Nov 2025 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena officials who were going to surround the residence were stopped.
- राज्यपाल और मुख्यमंत्री आवास घेराव करने जा रहे थे पदाधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। प्रदेश में सरकारी जमीनों पर कब्जों का आरोप लगाते हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुभम ठाकुर को नजरबंद किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देकर सात दिन में कार्रवाई होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


शनिवार को करणी सेना ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का एलान किया था। इसे लेकर सुबह से ही पुलिस करणी सेना के पदाधिकारियों के घरों के बाहर तैनात हो गई। करणी सेना के पदाधिकारी घेराव करने निकले तो पुलिन ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने जब उन्हें नहीं जाने दिया तो उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को बिंदाल पुल पर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष शुभम ठाकुर ने कहा कि प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लेता तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि सजवान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता कोठियाल, गर्व मिहिर, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed