फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kargil vijay diwas martyr old parents suffered from system

कारगिल शहीद दिवस: 19 साल से एड़ियां घिस गईं, कोई नहीं सुनता बूढ़े मां-बाप की फरियाद

Thu, 26 Jul 2018 08:11 PM IST
आफताब अजम, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजम, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Jul 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
kargil vijay diwas martyr old parents suffered from system
शहीद को श्रद्धांजलि देते माता-पिता - फोटो : amar ujala

'क्या करने आए हो, जाओ यहां से, क्या फायदा अखबारों में खबर छापने का, जब सरकार किसी की सुनती ही नहीं। थोड़ा गुस्से में...एड़ियां घिस गईं, 19 साल से कोई सुनता ही नहीं यहां।'

विज्ञापन


कारगिल शहीद राजेश गुरुंग के पिता नायक श्याम सिंह गुरुंग (अप्र) के चेहरे पर ये बातें कहते हुए उदासी छा गई। आंखों में गुस्सा और मन में नाराजगी थी। सरकार के खिलाफ भी और सिस्टम के खिलाफ भी। अमर उजाला की टीम जब गढ़ी कैंट स्थित चांदमारी गांव में शहीद के घर पहुंची तो उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर बयां की। बोले, आज तक न तो जमीन मिली और न बेटे को नौकरी।
विज्ञापन


शहीद राजेश गुरुंग 2 नागा रेजीमेंट में तैनात थे। छह जुलाई 1999 को वह कारगिल युद्ध में शहीद हो गए। उनके पिता श्याम सिंह गुरुंग भी सेना में नायक पद से रिटायर्ड हैं। पिता को देखकर बेटा भी फौज में गया था, लेकिन राजेश के शहीद होने के बाद उनका परिवार सरकार की सुस्ती से बेहद दुखी है। उनके पिता ने बताया कि जब बेटा शहीद हुआ तो सरकार ने घोषणा की थी कारगिल शहीद के परिवार को पांच बीघा जमीन और एक नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सरकार से पांच हजार रुपये महीना पेंशन के अलावा कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ

kargil vijay diwas martyr old parents suffered from system
demo pic

बताया कि जब बेटा शहीद हुआ तो उस वक्त करीब 27 लाख रुपये मिले थे। इस पैसे से उन्होंने चांदमारी में मकान बना लिया था। इसके बाद 19 साल हो गए, सरकार से पांच हजार रुपये महीना पेंशन के अलावा कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ। नौकरी के इंतजार में छोटे बेटे अजय गुरुंग की उम्र ही निकल गई। अब वह एक प्राइवेट कंपनी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है।

इसी तरह, सरकार ने आज तक जमीन नहीं दी है। दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते एड़ियां घिस गईं। उनका कहना है कि अब तो यह शौर्य दिवस केवल एक ढोंग लगता है, जिसमें सरकार हर साल औपचारिकता पूरी करती है। बेहतर हो कि सरकार ऐसे दिन सभी कारगिल शहीदों के परिवारों को बुलाए और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करे। यही उन वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पांच बीघा जमीन फाइलों में ‘कैद’

kargil vijay diwas martyr old parents suffered from system
शहीद के पिता श्याम सिंह गुरुंग - फोटो : amar ujala

कारगिल शहीद राजेश गुरुंग के परिवार को सरकार ने पांच बीघा जमीन देने की घोषणा की थी। पिता श्याम सिंह गुरुंग ने बताया कि गढ़ी कैंट में पांच बीघा जमीन चिह्नित भी की गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप भी देने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके लिए उन्होंने खुद मना कर दिया था। जमीन के लिए जब चक्कर काटे तो पटवारी ने जमीन की पैमाइश की। इसके बाद से आज तक बात आगे ही नहीं बढ़ पाई।

पेंशन के लिए भी काटने पड़ते हैं चक्कर
कारगिल शहीद परिवारों के लिए सिस्टम की सुस्ती और काहिली केवल घोषणाओं के पूरा होने में ही रुकावट नहीं है बल्कि पेंशन के भुगतान का सिस्टम भी बेहद सुस्त है। साल में कम से कम चार बार तो पटवारी से लेकर सैनिक कल्याण बोर्ड तक के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बाद कहीं जाकर पेंशन मिलती है। कारगिल शहीद परिवारों की सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द उनकी पेंशन भुगतान की प्रक्रिया सरल की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed