फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Karandeep won the open singles title

Dehradun News: करनदीप ने कब्जाया ओपन एकल वर्ग का खिताब

Tue, 30 Apr 2024 04:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Karandeep won the open singles title
उत्तराखंड स्टेट ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष ओपन एकल वर्ग में करनदीप सिंह और युगल वर्ग में उत्कर्ष भारद्वाज व विजेंद्र चौहान की जोड़ी ने खिताब कब्जाया। देवभूमि स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के टेनिस कोर्ट में आयोजित टूर्नामेंट में सोमवार को विभिन्न वर्गों के फाइनल मैच खेले गए। बालक अंडर-18 एकल वर्ग में शिवांग वर्मा ने रक्षित बजाज को 7-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष 60 प्लस युगल वर्ग में एसपी सिंह व प्रदीप वालिया की जोड़ी ने हेम पांडेय व हेमंत शर्मा की जोड़ी को 7-4 से हराकर खिताब जीता। पुरुष 35 प्लस एकल वर्ग में उमाकांत ने रतन रे को 6-3 व 7-6 से हराकर खिताब कब्जाया। युगल वर्ग में अविनाश कुंवर व आशीष बिष्ट की जोड़ी ने ओजस नौटियाल व उमाकांत की जोड़ी को 5-7, 6-1 व 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष ओपन एकल वर्ग में करनदीप सिंह ने उत्कर्ष भारद्वाज को 4-6, 6-1 व 6-0 से हराकर खिताब जीता। युगल वर्ग में उत्कर्ष भारद्वाज व विजेंद्र चौहान ने ऋतुराज पटवाल व अनिल धीमान की जोड़ी को 6-1 व 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed